Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एडवोकेट संजीव बांसल चार जिलों के कोआर्डिनेटर बने
मार्शलएकेडमी के डायरेक्टर एडवोकेट संजीव बांसल ‘मार्शल’ को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब शाखा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चार जिलों का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मार्शल की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष प्रो. पी.के बांसल तथा प्रदेश महासचिव सीए अंजन बांसल द्वारा की गई है। प्रदेश महासचिव अंजन बांसल ने कहा कि मार्शल इन जिलों में अग्रवाल समुदाय को संगठित करने तथा एकजुटता पैदा करने हेतु कार्य करेंगे।
पत्रकारें से बातचीत करते हुए मार्शल ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब शाखा के चार जिलों बठिंडा, फाजिल्का, मानसा बरनाला का जिला कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मार्शल ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि वो कभी भी अग्र समाज की सेवा से पीछे नहीं हटे हैं और प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया है। मार्शल ने कहा है कि वो अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब शाखा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठता से निभाएंगे।
एडवोकेट संजीव।