पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखबीर आज आएंगे फाजिल्का सुनेगे लोगों की समस्याएं: ज्याणी

सुखबीर आज आएंगे फाजिल्का सुनेगे लोगों की समस्याएं: ज्याणी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल 12 फरवरी को फाजिल्का विधान सभा हलके की 54 गांवों की पंचायतों के साथ संगत दर्शन समागम कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। बादल फाजिल्का के तीन गांवों में पंचायतों के जनसमूह को संबोधन करेंगे और गांवों के विकास के लिए ग्रांटें भी जारी करेंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार ज्याणी ने संगत दर्शन समागम के कार्यक्रम की तैयारियां संबंधी की गई मीटिंग दौरान दी।

ज्याणी ने बताया सुखबीर बादल सुबह 10.15 बजे दाना मंडी लाधुका, 1.30 बजे गांव थेहकलंदर और 3 बजे गांव महातम नगर में पंचायतों और गांवों के लोगों को संबोधन करेंगे। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चरनदेव सिंह मान ने समूह विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि वह उक्त समागमों के लिए अपनी अपनी ड्यूटी पुरी तनदेही के साथ निभाएं। इस मीटिंग दौरान अन्यों के अलावा अलग अलग विभागों के अधिकारी और सेहत मंत्री के निजी सचिव बलजीत आदि भी उपस्थित थे।

फाजिल्का में उपमुख्यमंत्री बादल के आगमन संबंधी जानकारी देते स्वास्थ्य मंत्री ज्याणी।

खबरें और भी हैं...