पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जनता का सहयोग जरूरी: डीएसपी

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जनता का सहयोग जरूरी: डीएसपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का|मुक्तसर साहिबके विजिलेंस विभाग के डीएसपी मक्खन सिंह गिल पीपीएस ने वीरवार को फाजिल्का में अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। वह सप्ताह में दो से तीन दिन फाजिल्का में बैठा करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी गिल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी विभागों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार पनपने देने की रहेगी। इसके लिए आम जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। क्योंकि भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी आम जनता को ही अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने लोगों से भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह की रिश्वत मांगे जाने पर उसकी सूचना तत्काल विजिलेंस को देने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ एसआइ अमनदीप सिंह मान, एएसआइ मशिंदर सिंह मान, रमेश कुमार, बूटा सिंह, तलविंदर सिंह मान रमन कुमार भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...