पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब गरीब नहीं सोएगा भूखे पेट : शर्मा

अब गरीब नहीं सोएगा भूखे पेट : शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबसेवा करने का जज्बा हो तो प्रायोजन की सफलता का कोई कोई रास्ता निकल ही आता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है समाजसेवी संस्था लार्ड साईं कंप्यूटर वेलफेयर सोसायटी के उत्साही युवाओं ने। सोसायटी के युवाओं ने निदेशक राहुल शर्मा के नेतृत्व में फाजिल्का के पहले रोटी बैंक की स्थापना की है। उनका लक्ष्य है कि कोई भी लाचार व्यक्ति भूखा रहे।

वीरवार को रोटी बैंक का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक शर्मा नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने रोटी बैंक की बकेट (टोकरी) जारी कर किया।

सोसायटी के निदेशक शर्मा ने बताया कि अकसर देखने में आता है कि वृद्ध भिखारी या चलने फिरने से लाचार बेसहारा लोग भूख से तड़पते हुए दम तोड़ देते हैं। रोटी बैंक के जरिये विभिन्न जगह रखवाई गई बकेट में आने वाला भोजन सोसायटी के कार्यकर्ता ऐसे लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के युवा विंग के प्रधान विनोद शर्मा, जाट जिला प्रधान सुशील भोभिया, पंचायत सदस्य कुलभूषण शर्मा, निहाल भोभिया, समाजसेवी प्रवीण भादू, भाजपा मंडल के महामंत्री सुबोध वर्मा, जिला लोक भलाई अधिकारी जगसीर सिंह, कमल संधू, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ऐसेचलेगा रोटी बैंक का काम:निदेशक शर्माने बताया कि रोटी बैंक की शुरुआत में विभिन्न कंप्यूटर प्रशिक्षण एकेडमियों पर 10 बकेट रखवाई गई हैं। इन संस्थानों में आने वाले करीब 150 कर्मचारी और विद्यार्थी रोज दोपहर के भोजन के साथ दो से तीन रोटियां, अचार या सब्जी सिल्वर रैपर में लपेटकर लाएंगे और रोटी बैंक की बकेट में डालेंगे। इस तरह रोटी लाने वाले लोगों की संख्या पांच सौ या उससे अधिक कर इतने ही बेसहारा लोगों के भोजन का प्रबंध किया जाएगा। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने सोसायटी की इस योजना की सराहना की सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

बच्चों को किटें भेंट करते मुख्य मेहमान।

खबरें और भी हैं...