तारेवाला इलेवन ने नुकेरियां को हराया, जीता क्रिकेट कप
फाजिल्का|समीपवर्ती गांवनुकेरियां में आयोजित 10 दिवसीय तीसरे अमनदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तारेवाला इलेवन की जीत के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में बैंकफिको के वाइस चेयरमैन डा. अशोक कुमार सामा नुकेरियां बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। जबकि समारोह की अध्यक्षता सोई के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह सवना ने की।
इस मौके अन्य मेहमानों में जसविन्द्र सिंह फौजी, ब्लाक समिति सदस्य जसविन्द्र सिंह, पंच मक्खन राम, पंच भजन लाल, पंच रछपाल सिंह, एएसआई कश्मीर लाल, पूर्व पंच बलबीर राम, अंग्रेज सिंह भुल्लर, बलजीत संधू, दीपक कुमार सामा, विक्की सामा, मोहित सामा, बुल्ला, रविन्द्र सिंह मौजूद रहें। इससे पूर्व फाइनल मुकाबले में तारे वाला इलेवन ने मेजबान नुकेरियां टीम को पराजित कर कप अपने नाम किया। इस मौके मेहमानों द्वारा विजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की। जबकि उप विजेता को ट्राफी 7 हजार रुपए मिले। इस मौके गांव पंचायत द्वारा खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। मुख्य मेहमान डा. अशोक सामा ने आयोजकों द्वारा करवाए टूर्नामेंट की प्रशंसा की
विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य मेहमान।