पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंप्यूटर टीचर्स ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र

कंप्यूटर टीचर्स ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरअध्यापक यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर स्थानीय डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम पर फाजिल्का के जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

संबोधित करते यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्बजीत ने बताया कि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों में ठेके के आधार पर सेवा निभा रहे कंप्यूटर अध्यापकों को 1 जुलाई 2011 को पिकटस सोसायटी के अंतर्गत नियमित किया गया था। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि शिक्षा विभाग द्वारा कंप्यूटर अध्यापकों को नियमित करने का फैसला इन बिन लागू नहीं किया गया है और अब कंप्यूटर अध्यापकों को बनते लाभ नहीं दिए जा रहे। जिस कारण समूह 7000 कंप्यूटर अध्यापकों में सरकार के प्रति भारी निराशा पाई जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पिकटस सोसायटी के अंतर्गत कार्य कर रहे समूह कंप्यूटर अध्यापकों को वोकेशनल मास्टर के ग्रेड से शिक्षा विभाग में शिफ्ट किया जाए ओर पिकटस के नान टीचिंग (ठेका) स्टाफ को भी शिक्षा विभाग में नियमित किया जाए तथा 700 कंप्यूटर अध्यापकों की भर्ती से संबंधित अध्यापकों के नियमित आर्डर शीघ्र जारी किए जाएं। इस अवसर पर विशाल वाट्स, पंकज लूना, चेतन दत्त शर्मा, अमित सुधा, सौरभ अरोड़ा, अमन वर्मा, सुरिंद्र कुमार, सिकंदर , सुनील चलाना, सत्यसरूप पंछी, मैडम भावना वाट्स, नेहा शर्मा, शालू, शबीना अन्य कंप्यूटर अध्यापक उपस्थित थे।

एडीसी को मांगपत्र सौंपते कंप्यूटर टीचर्स।

खबरें और भी हैं...