पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘इश्तिहारों पर गुरुओं, पीरों की फोटो प्रकाशित करें’

‘इश्तिहारों पर गुरुओं, पीरों की फोटो प्रकाशित करें’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजमें समाज सेवा के लिए अलग-अलग संस्थाएं अपने ढंग के साथ कार्य कर रही हैं।

इनमें से कुछ संस्थाओं जैसे कि यूथ आर्गेनाइजेशन आफ पंजाब, यंगस्टर वेलफेयर सोसायटी, एंटी करप्शन क्राइम कंट्रोल समिति, नौजवान समाज सेवा संस्था द्वारा वीरवार को जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चरनदेव सिंह मान को एक मांग पत्र द्वारा मांग की गई कि रोज़ाना रसालें, मैगजीनों, फ्लैक्स, इश्तिहार, कैलेंडर, निमंत्रण पत्रों द्वारा देवी देवतों और गुरुओं पीरों की फोटो की बे-अदबी की जाती है। जिस का मुख्य कारण रोजाना समाज में होने वाले धार्मिक या सामाजिक प्रोग्राम होते हैं, जिन में देवी देवताओं और गुरुओं पीरों की फोटो इस्तेमाल की जाती हैं और दिन त्योहार निकलने के बाद यह इश्तेहार फाड़ कर फैंक दिए जाते हैं, जिन के साथ सीधे तौर पर गुरुओं, पीरों और देवी देवताओं का अपमान होता है। इस लिए सरकार से मांग की जाती है कि समूह प्रिंटिंग, प्रेसों और लोकल छपने वाले इश्तहारों और फ्लैक्स प्रिंटरों को यह हिदायत जारी की जाए कि किसी भी जगह पर गुरुओं, पीरों की फोटो प्रकाशित की जाएं।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देते विभिन्न सोसायटी के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...