पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने दिखाए प्रतिभा के जौहर

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने दिखाए प्रतिभा के जौहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीगांव कबूलशाह खुब्बन के सरकारी हाई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी स. सुखदेव सिंह गिल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सरपंच हरभगवान दास, करनैल दास महंत, पूर्व सरपंच बलविन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच साहिब राम, पंच प्यारा सिंह, कुलदीप सिंह, भूप राम, एसएमसी के चेयरमैन मनजीत सिंह, बीपीईओ हंस राज थिंद, लालोवाली के प्रिंसिपल मनोज शर्मा, आजम वाला के प्रिंसिपल अनिल कुमार, हीरांवाली की मुख्याध्यापक डा. नवजोत कौर, बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए मुख्य मेहमानों द्वारा साइंस अध्यापक इको क्लब के इंचार्ज हरकृष्ण लाल कंबोज की देख रेख में तैयार किए पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पूर्व में रखे गये श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग डाला गया। स्कूली छात्राओं द्वारा शबद गायन किया गया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज स्कूल मुख्याध्यापक राधा कृष्ण द्वारा मेहमानों का स्वागत करने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के साथ किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी, लोकगीत ढोलना, कोरियोग्राफी धरती उपरांत बेटियों का गीत, कविता, गिद्दा, भंगड़ा प्रस्तुत कर अपनी कला के रंग उकेरे।

मंच संचालन सुरेन्द्र कंबोज स. हरनेक सिंह ने किया। विद्यार्थियों को कार्यक्रम की तैयारी करवाने में मैडम संगीता, निधि ग्रोवर सीमा अनेजा, रिटा, रंजना कंबोज, रेणू बाला, गुरमीत कौर, बलदेव कुमार, हरनेक सिंह सुरेन्द्र कंबोज ने सहयोग किया। मेहमानों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पाठ भोग के उपरांत लंगर की सेवा निभाने में हीरा लाल, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप सहारण, सोहन लाल, सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का अहम योगदान रहा।

मुख्य मेहमानों के आगमन पर स्वागत करते स्कूल स्टाफ।

खबरें और भी हैं...