युवा नशे से दूर रहकर खेलों पर ध्यान दें: सवना
शहीदभगत सिंह यूथ क्लब पक्का चिश्ती द्वारा खेल ग्राउंड में शहीद भगत सिंह यादगारी क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है जिसका उद्घाटन सोई के पूर्व जिला प्रधान नरेन्द्र सवना और क्लब के प्रधान इंकलाब गिल द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया।
नरेंद्र सवना ने कहा कि खेलें हमारे शरीर को स्वस्थ रखती हैं इसलिए हमें किसी किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान देने को कहा। इस मौके पर नंबरदार मंगत सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, क्लब के जन सेक्रेट्री जसप्रीत सिंह, उप प्रधान पंच रसाला सिंह, सुरिंदर कंबोज, अंशू मनचंदा, सुखवीर सिंह, कोषाध्यक्ष करनैल सिंह, मास्टर इंद्रजीत, गुरमीत सिंह संदीप कुमार फौजी समेत बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।
टूर्नामेंट में पक्का चिश्ती, मुट्ठियांवाली, बक्खूशाह, बेरीवाला, आसफवाला, आलमशाह, फरवांवाली समेत फाजिल्का जिले की लगभग 30 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री हरी चंद कंबोज द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।
टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य सवना ने खिलाडिय़ों को खेल किट भेंट करने का वादा किया। इस अवसर पर अशोक, प्रदीप सोनू, अंकुश, सुखदेव सिंह, कुलविंदर, बलविंदर, जरनैल सिंह, विक्रम विक्की, जसविंदर सिंह जज्जू, कुलदीप सिंह, मंगत सिंह, गगन, डा. इकबाल, सतपाल, तरसेम सिंह, मास्टर संदीप सिंह, पंच लेखमल, पंच महिंदर सिंह समेत क्लब के सभी सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर टीम की विजेता, उप विजेता टीमों के अलावा अच्छी कारगुजारी वाले खिलाडिय़ों को नगद इनाम ट्राफियों के साथ सम्मानित किया गया।
रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए नरेन्द्र सवना।