मांगों को लेकर मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन
पीडब्ल्यूडीफील्ड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन की बैठक स्थानीय प्रताप बाग में कुलबीर सिंह ढाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों किश्तों का बकाया देना, अंतरिम रिलीफ कर्मचारियों को देना, दर्जा तीन दर्जा चार की सरकारी विभागों की तरह स्थानीय सरकार में भी कर्मचारियों को प्रमोशन करना, नगर काउंसिलों का बकाया, पीएफ रकम बढ़ाना ताकि कर्मचारियों का बकाया पीएम रकम जमां हो सके वेतन समय पर मिल सके, 100 प्रतिशत डीए बेसिक वेतन में बढ़ोतरी करना, सभी विभागों में पुरानी पेंशन बहाल करना, सभी विभागों में पुरानी पेंशन बहाल करना, आउटसोर्सिंग भर्ती बंद करके नई रेगुलर भर्ती करना, कम से कम वेतन 15000 रुपए करना, नगर काउंसिलों में जेई को वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति करके जेई बनाना, आदि बारे सरकार को सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कर्मचारी मांगों को जल्दी हल किया गया तो कर्मचारी संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।