पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े भक्त

श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयडॉ. मोहन सिंह गली में स्थित ब्रह्मलीन स्वामी गोविंदानंद जी महाराज मंदिर में उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित संदीप शर्मा ने विधिवत रूप से पूजन करवा कर कथा का शुभारंभ करवाया जिसमें कश्मीरी लाल नारंग एवं राज रानी नारंग बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। रमा भारती ने बताया कि इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में प्रति दिन श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी 16 फरवरी को यहां मंदिर में स्वामी गोविंदानंद जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

उन्होंने समूह धर्म प्रेमियों से कथा श्रवण करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में सुवर्षा कामरा, श्रीमती अनु नारंग, सोमदत्त शर्मा, लीला वंती अन्य उपस्थित हुए।

पूजन करवाते हुए मुख्य यजमान।

खबरें और भी हैं...