पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीटीअो बोले स्कूल वैन सेफ वाहन योजना का पालन किया जाए

डीटीअो बोले-स्कूल वैन सेफ वाहन योजना का पालन किया जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेफस्कूल वाहन योजना के तहत डीटीओ गुरचरन सिंह संधू नेतृत्व में सैकर्ड हार्ट कॉनवेंट पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट अधिकारी संधू ने कहा कि इस सेमिनार का मुख्य मकसद स्कूलों में सुरक्षित वाहन योजना को लागू करना है। उन स्कूलों की प्रबंधक कमेटियां, विद्यार्थियों के अभिभावकों और स्कूली वाहनों के मालिकों, चालकों और उन के सहायकों को हिदायतें की कि वह स्कूली विद्यार्थियों को स्कूलों में सुरक्षित वाहनों में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुरक्षित वाहन पालिसी के अंतर्गत जिला स्तर के अलावा ब्लाक स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों द्वारा स्कूलों में स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इन कमेटियों द्वारा यह यकीनी बनाया जा रहा है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को लेकर आने और जाने वाले वाहन स्कूल सेफ्टी वाहन पॉलिसी के मापदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को सख्त हिदायत की कि स्कूली वैन पंजाब सेफ स्कूल वाहन स्कीम की कसौटी पर पूरी उतरती हों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी अन्य राज्य का वाहन भी स्कूलों में विद्यार्थियों को स्कूल और घर लेकर जाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

डीटीओ ने सख्त हिदायत की कि बाहर के राज्यों के नंबरों वाली गाड़ियों संबंधी अथॉरटी से एनओसी लाकर पंजाब का नया नंबर लेकर, टैक्स भर कर और परमिट लेने उपरांत ही सड़क पर लाएं। उन्होंने अभिभावकों को जिम्मेदारी का एहसास करवाते कहा कि वह अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूली वाहनों में स्कूल भेजें जिससे घटती असुखद घटनाएं से बचाव हो सके। सेमिनार में जिला बाल सुरक्षा अफसर मैडम एचके दंदीवाल, जसविन्दर सिंह चावला डीटीओ दफ्तर,अमन सेठी, दविन्दर कुमार, हवलदार मलकीत सिंह, मैडम रणबीर कौर, मैडम गुरजीत कौर, निशान सिंह, भुपिन्दरदीप आदि मौजूद थे।

सैकर्ड हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देते डीटीओ संधू।

खबरें और भी हैं...