14 को ‘गर्व दिवस’ घोषित करें पीएम मोदी
फाजिल्का| मार्शलएकेडमी तथा मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोटर्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 14 फरवरी को ‘गर्व दिवस’ के रूप में मनाने के अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर 14 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गर्व दिवस’ घोषित किए जाने की मांग की है। मोटीवेटर संजीव बांसल ‘मार्शल’ पवन जुलाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बताया गया कि सोसायटी द्वारा पिछले 4 वर्षों से 14 फरवरी को ‘गर्व दिवस’ मनाने की परंपरा शुरू की गई हैं। जुलाहा ने कहा कि 14 फरवरी को देश हित में काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित किए जाने की परम्परा भी शुरू की जानी चाहिए। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, नवदीप वांडर, राकेश सेजू, राहुल, कर्ण ठकराल, धीरज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।