बसंत पंचमी पर पौधारोपण किया
फाजिल्का| गतदिवस स्थानीय मानव एकता मंच की ओर से कौड़ियांवाली स्थित सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी मनाई गई। विद्यार्थियों द्वारा मंच के सदस्यों के साथ मिलकर 50 पौधे लगाएं गए। मंच के अध्यक्ष हरबंस लाल कटारिया ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि धरती पर जितने पेड़ होंगे धरती की सुंदरता उतनी ही ज्यादा होगी।