पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया

कैंप में 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का|श्री रामकृपा सेवा संघ ब्लड सोसायटी श्री दुख निवारण बालाजी धाम की तरफ से वीरवार को ब्लड बैंक सिविल अस्पताल फाजिल्का में खून की कमी के चलते (नेशनल वालंटरी ब्लड डोनेशन कैंपेन) इमरजेंसी कैंप लगाया गया जिसमें 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। संघ प्रधान अनमोल एवं ब्लड शिविर इंचार्ज राजीव कुकरेजा ने बताया कि यह कैंप ब्लड बैंक फाजिल्का में ब्लड की कमी को देखते हुए लगाया गया जिसमें 50 यूनिट डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया था। जिक्रयोग्य है कि संस्था द्वारा समय-समय पर ब्लड कैंप लगाया जाता है और एमरजेंसी पड़ने पर व्यक्तिगत तौर पर भी इस संस्था के सभी मेंबर हर समय हर परिस्थिति में ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार रहते हैं। इस मौके संस्था के उपाध्यक्ष अर्पित खेड़ा, हनी वाट्स एवं नीरज खोसला, दानीश खुराना, गौरव खुराना, बाबू बाजवा एवं टीचर्स एसो. के मेंबर अमित नागपाल, अमित छाबड़ा, सरल अनेजा, आकाशदीप डोडा, गौरव अनेजा, मानिक डोडा, नरेश कुक्कड़, सौरव सिडाना, कर्ण खेड़ा, आदि मौजूद थे।

सिविल अस्पताल में आयोजित कैंप में रक्तदान करते संघ के सदस्य।

खबरें और भी हैं...