अगर जल्द मांगें पूरी हुई तो संघर्ष तेज करेंगे: कुक वर्कर यूनियन
फाजिल्का| मिडडे मील कुक यूनियन (इंटक) की बैठक शुक्रवार को स्थानीय प्रताप बाग में परमजीत कौर नूर पुर सेठा की अध्यक्षता में हुई। संबोधित करते परमजीत कौर ने कहा कि यूनियन द्वारा गत लम्बे समय से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कुकों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए, कुक वर्करों को नियमित किया जाए, 10 महीनों के स्थान पर कुकों को 12 मास का वेतन दिया जाए तथा गर्मी सर्दी की वर्दियां दी जाएं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तारा रानी, स्वर्णा रानी, मीनू रानी, मनजिन्द्र कौर, अमरजीत कौर, सुरजीत कौर, बिमला रानी, सोमा रानी, सीमा रानी, कृष्णा रानी, सुमित्रा रानी, बिमला रानी, सोमा रानी, वीना रानी, जसपाल कौर, संतोष रानी, सीमा रानी, कृष्णा रानी सोना बाई उपस्थित थी।
बैठक में भाग लेते मिड डे मील कुक यूनियन के सदस्य।