पावरकॉम के 35 अिधकारी ट्रांसफर
फाजिल्का|पंजाब स्टेटपावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य के 35 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार विनोद कुमार को चंडीगढ़ से पटियाला, कमलजीत सिंह को चंडीगढ़, रमनप्रीत कौर को चंडीगढ़, अमनदीप सिंह को हंडेसरा से तपा, सुरेश कुमार को रोपड़, कुलराज सिंह को समाना, कंवलजीत कौर को मलिकपुर से शाहपुर कंडी, शिंगारा सिंह को एट दी डिस्पोजल आफ पीएसटीसीएल, जंगीर सिंह को भंगाला, रायमल सिंह को एट दी डिस्पोजल आफ बीबीएमबी, सुरिंदर कुमार को सरना, अश्विनी कुमार को मलिकपुर से शाहपुर कंडी, जसमिंदर सिंह को पटियाला, बलविंदर सिंह को खन्ना से जगराओ, गुरमेल सिंह को लेहरां मोहब्बत, प्रेम चंद सिंगला को बठिंडा से मुक्तसर, गुरमेल सिंह को रामा मंडी, प्रेम सिंह को एट दी डिस्पोजल आफ बीबीएमबी, सुरिंदर पाल सिंह गिल को भुच्चो मंडी, अशोक कुमार को नाभा, सतदेव कुमार को बठिंडा, अश्विनी कुमार को अमृतसर, अनिल कुमार शर्मा को पटियाला, बलविंदर सिंह को बठिंडा, सुखविंदर सिंह को फिल्लौर से सुलतानपुर लोधी, हरकेश सिंह को बहादुरगढ, अश्विनी कुमार को पटियाला, देश दीपक शर्मा को लुधियाना से रायेकोट, रमेश चंद्र को कपूरथला, इकबाल सिंह को दोराहा से लुधियाना, रूपिंदर कुमार को पटियाला, निरपिंदर सिंह को एट दी डिस्पोटल आफ पीएसटीसीएल, सर्बजीत सिंह को रोपड़, अशोक कुमार जिंदल को बरनाला और परमिंदर पाल सिंह को फिरोजपुर तैनात किया गया है।