स्पोर्ट्स क्लब चलाएगा नशे के खिलाफ अभियान: छिंदा सिंह
उपमंडलके गांव घुडिय़ाना में बाबा जीवन सिंह स्पोर्टस क्लब की स्थापना करके सर्वसम्मति के साथ अधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके झंडा सिंह को क्लब का संरक्षक, छिंदा सिंह को प्रधान, गुरपाल सिंह को महासचिव, हरविन्दर सिंह को सीनियर उप प्रधान, रवि सिंह को सीनियर उप प्रधान, बलजिन्दर सिंह को उप प्रधान, हरसिमरनजीत सिंह को उप प्रधान, दिलबाग सिंह को सचिव, बलजीत सिंह को सहायक सचिव, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह को मेंबर, अमरजीत सिंह को सलाहकार और लवदीप सिंह को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। प्रधान छिंदा सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
गांव घुडिय़ाना में बाबा जीवन सिंह स्पोर्टस क्लब की स्थापना करते हुए अधिकारी और सदस्य।