मूर्ति स्थापना महोत्सव 11 से
बाबाजगदीश गिरी (शहतीर वाला), स्वामी दया नंद यति (मुरथल, सोनीपत) और 111 महासंतों के पावन सान्निध्य में आठवां मूर्ति स्थापना महोत्सव 11 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 111 फुट ऊंचे गुंबद का उद्घाटन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान 11 बजे से एक बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को भव्य शोभायात्रा प्रात: दस से पांच बजे तक निकाली जाएगी। 17 फरवरी को महासंत सम्मेलन और अन्य कार्यक्रम होंगे।