राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह 13 को बठिंडा में: प्रितपाल
ईजीएस,एआईई एसटीआर अध्यापक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रितपाल सिंह ने कहा कि 13 फरवरी को बठिंडा के टीचर्स होम में शहीद किरनजीत कौर, शहीद जिला सिंह, बेटी रूथ का श्रद्धांजलि समागम मनाया जा रहा है।
प्रांतीय सचिव डा. मक्खन सिंह राये मंगा सिंह आजाद ने कहा कि आज को रोजगार प्राप्त 7813 अध्यापकों को हुआ है वह इन बहादुर साथियों की कुर्बानियों की बदौलत हुआ है। राज्य स्तरीय समागम में शहीद की कुर्बानियों को याद किया जाए वहीं इनको समर्पित नए वर्ष का कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। इस मौके जसपाल सिंह टीवाना, सतनाम सिंह राये, ब्लाक प्रधान सुरजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरदीप सिंह, महिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, कमलजीत कौर, विनोद कुमारी, सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, संतोश रानी, आशा रानी, बलजिंदर कौर आदि ने अपने विचार रखे।