पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश सरकार ने मांगें मानी तो संघर्ष होगा तेज: कंबोज

प्रदेश सरकार ने मांगें मानी तो संघर्ष होगा तेज: कंबोज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलसप्लाई सेनिटेशन मस्टररोल इंप्लाइज यूनियन की बैठक अध्यक्ष खुशहाल कंबोज की अध्यक्षता में स्थानीय प्रताप बाग में हुई।

बैठक को यूनियन नेता राज कुमार, महासचिव रमेश सिंह, वित सचिव प्रेम लाल, चेयरमैन सुखमंदर ने कहा कि पिछले दिनों जो पंचायतों को वाटर सप्लाई देने का पत्र जारी किया गया था उसको शीघ्र वापिस लिया जाए ओर पानी का बिल बिजली के बिल के साथ लगाया गया है उसको शीघ्र बंद किया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बिल विभाग के द्वारा लिए जाएं, 204 शेष रहते कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित किया जाए, 4-9-14 लागू किया जाए, दर्जा तीन दर्जा चार को पदोन्नतियां दी जाएं, ठेकेदारी सिस्टम बंद कर नियमित भर्ती की जाए, ठेके पर कार्य करते कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए, डी.ए. की किश्तों का रहता बकाया शीघ्र नगद दिया जाए। इस अवसर पर यूनियन ने सरकार द्वारा मांगे माने जाने के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की ओर कहा कि यदि सरकार ने मांगों को शीघ्र माना तो प्रांत स्तर पर संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश लाल, निर्मल, नत्थू राम, जगदीश आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...