कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में 113 लोगों की जांच
फाजिल्का|सरकारी अस्पतालमें बुधवार को कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिस में 113 लोगों की जांच की गई। सिविल सर्जन डाॅ.राजेश शर्मा जिला सेहत अधिकारी डाॅ.हंस राज मलेठिया ने बताया कि इस कैंप में डाॅ.पुनीत चुचरा ने आए हुए लोगों की विशेष जांच की इस संबंध में 4 संदिग्ध कैंसर मरीजों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है।