पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने ‘गर्व दिवस’ मनाने का लिया संकल्प

युवाओं ने ‘गर्व दिवस’ मनाने का लिया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्शलएकेडमी तथा मार्शल जिम एंड एकेडमी स्पोट्र्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी नेे युवाओं को 14 फरवरी को ‘गर्व दिवस’ के रूप में मनाने के अभियान के अंतर्गत स्थानीय एमआर सरकारी कॉलेज में सेमिनार लगाया गया।

इस मौके पर युवक -युवतियों ने मोटीवेटर संजीव बांसल ‘मार्शल’ के नेतृत्व में ‘गर्व दिवस’ मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल त्रिभुवन, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. शमशेर सिंह , प्रो. राम सिंह राकेश सेठी मौजूद रहे। इस मौके पर मार्शल ने कहा कि हमें अपनी अपने महान देश हिन्दुस्तान, इसकी महान संस्कृति, गुरुओं, संतों, माता-पिता, अध्यापकों, देश के हित में तथा देश का नाम रोशन करने वाली शख्सियतों और देश के लिये अपनी जान न्यौछावर करने वाले महान शहीद सपूतों पर गर्व करना चाहिए और शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये कार्य करना चाहिए। मंच संचालन हितेश शर्मा ने किया। इस मौके पर वासुदेव शर्मा, बलविन्द्र सिंह, राजेन्द्र, बीरबल कुमार, हितेश, लखविन्द्र, प्रबल प्रताप सिंह, रमनदीप, जसबीर सिंह, जरनैल सिंह सुनील का विशेष सहयोग रहा।

फाजिल्का के एमआर काॅलेज में उपस्थित स्टूडेंट्स ‘गर्व दिवस’ मनाने का संकल्प करवाते हुए मोटीवेटर संजीव बांसल मार्शल

खबरें और भी हैं...