नकल नहीं मारने का दिया संदेश
सरकारीहाई स्कूल मिड्ढा में नकल रोको जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली स्कूल से शुरू हुई और गांव की तमाम गलियों में पहुंच कर समाप्त हुई।
रैली के दौरान स्टूडेंट्स ने नारों से नकल जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए कोशिश की गई ताकि विद्यार्थियों को सही सेंध मिल सके। इस रैली में विद्यार्थियों के अलावा अध्यापक अशोक कुमार, मनिंदर सिंह, कपिल कुमार, सुभाष चंदर, छिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरनाम दास, पूजा मिड्ढा, अनुबाला, सीमा रानी, बरजिन्द्र कौर, सुलोचना आदि ने शिरकत की।(सेतिया)
फाजिल्का| बांडीवालाके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रमुख संदीप सचदेवा की अध्यक्षता में नकल विरोधी मुहिम के तहत शैक्षणिक मुकाबले करवाए गए। इसमें भाषण प्रतियोगिता, कविता एवं लेख मुकाबले करवाए गए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को तैयार करवाने में कविता रानी का विशेष योगदान रहा। स्कूल मुखी संदीप सचदेवा ने बच्चों को नकल के बुरे प्रभाव के बारे सचेत किया नकल मारने का प्रण दिलाया।
शुक्रवार सुबह गांव मिड्ढा के सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थी अध्यापक नकल रोको रैली के दौरान हाथ में तख्तियां पकड़े हुए।
अच्छी बात