पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित वेेलफेयर सभा ने घेरा बीडीपीओ दफ्तर

दलित वेेलफेयर सभा ने घेरा बीडीपीओ दफ्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलितवेलफेयर सभा ने अध्यक्ष बग्गा सिंह के नेतृत्व में दलित एवं मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार बाद दोपहर बीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

बग्गा सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारें दलितों एवं मजदूरों के विरोध में निर्णय ले रही हैं, जिस कारण अमीर एवं गरीब के मध्य दरार बढ़ती जा रही है। उन्हाेंने कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए गरीबों एवं मजदूरों को सड़कों पर उतर संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बीडीपीओ जसवंत सिंह वड़ैच को मांगपत्र सौंपते हुए संगठन पदाधिकारियों ने मांग की कि गांवों में बिना पक्षपात सभी गरीबों को मनरेगा योजना के तहत काम दिया जाए और सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए।

धरने के बाद बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते संगठन पदाधिकारी।