लोगों में भारत के मंगल यात्रा की खुशी
बुधवारको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले मंगलयान मिशन के सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर उतरने की बधाई दी। उसके बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सरहदी लोक सेवा समिति, सिटी यूथ क्लब और धर्म जागरण रक्तदान संस्था ने बाबा नामदेव चौक पर लड्डू बांट कर इस खुशी को नगर निवासियों के साथ सांझा किया। सरहदी लोक सेवा समिति के राजेश खुराना, कमल कालिया, सिटी यूथ क्लब के संजय मरवाहा, धर्म जागरण रक्तदान संस्था के राजीव कपूर, रणधीर डिम्पा, सरबजीत सन्नी, वरूण पाठक ने कहा कि भारत ने पहली की कोशिश में मंगल ग्रह पर अपना यान स्थापित कर विश्व गुरु होने का लोहा मनवाया है। मंगल ग्रह की कक्षा में यान स्थापित करने वाला भारत एशिया का पहला देश जबकि विश्व का दूसरा देश बन गया है। उन्हाेंने कहा कि हमारी कामना है कि भारत फिर से विश्व गुरु बने और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहिल ढल्ल, भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष कूलभूषण गौतम, संजीव पाठक एवं कई गणमान्य मौजूद थे। लोगों ने कहा कि भारत की यह एक बड़ी उपलब्धि है, इसेेे आगे बरकरार रखना चाहिए।