- Hindi News
- श्रवण कुमार का दुख,सीता स्वयंवर को देखने उमड़े दर्शक
श्रवण कुमार का दुख,सीता स्वयंवर को देखने उमड़े दर्शक
दशहरापर्व के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्थानों में शुरू हुए रामलीला एवं रामायण प्रसारण आयोजन धूमधाम से चल रहे हैं। लोको शैड रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की रात सीता स्वयंवर का मंचन कलाकारों ने किया।
उधर छावनी के श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में मात-पिता सेवक श्रवण कुमार के रोल का मंचन किया गया।
बाजार नंबर 2 में श्री आजाद राम लीला कमेटी द्वारा करवाए जा रहे रामायण प्रसारण में मंगलवार रात्रि गुप्ता ज्वैलर्स के संचालक भीम सेन गुप्ता ने ज्योति प्रज्जवलित की।
रामलीला कमेटी पदाधिकारियों कृष्ण कुमार, रमेश शर्मा, बृज लाल, विकास ने भीम सेन गुप्ता को सम्मानित किया। जिले में दशहरे के मौके पर जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जहां विभन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। संचाचक ने लोगाें से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रभु की लीलाओं को देखने के लिए आएं, जिससे कि जीवन में होने वाली कठिनाईयाें से पारी पाने में भगवान की जीवनी से प्रेरणा मिले।
श्रवण वृतांत पेश करते कलाकार।
लोको शैड कॉलोनी में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार।