पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच पर बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग

मंच पर बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नार्थजाेन कल्चरल सेंटर पटियाला ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित तीन दिवसीय समारोह मंगलवार शाम शुरू किया गया है। पहले दिन देव समाज कॉलेज के मंच पर भारतीय संस्कृति के पांच रंगों का नजारा देखने को मिला। सेंटर डायरेक्टर डा: राजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आसाम, उत्तरांचल और मनीपुर के यूथ वालंटियर अपने लोकनाचों का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन डीसी डीपीएस खरबंदा मुख्यातिथि बन कर पहुंचे। कॉलेज प्रिंसीपल डा: मधु परॉशर ने सभी अतिथिगण एवं कलाकारों का स्वागत किया। समारोह में जहां पंजाबियों ने भंगड़े से धूम मचाई, वहीं आसाम की टीम ने बीहू, जम्मू कश्मीर के रूफ, उत्तराखंड के चंपाली और मनीपुर के थांगटा डांस ने सबका दिल जीत लिया।

भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित तीन दिवसीय समारोह में जम्मू-कश्मीर का पारम्परिक डांस पेश करते कलाकार।

प्रदेश का पारम्परिक थांगटा नृत्य प्रस्तुत करते मनिपुरी कलाकार।