पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाइयों ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगा, निगला जहर, मौत

भाइयों ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगा, निगला जहर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशभेजने के नाम पर अपने ममेरे भाइयों की ठगी का शिकार हुए युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। घटना थाना सदर जीरा के अंतर्गत पड़ते गांव माछियां की है।

पुलिस ने मृतक साहिब सिंह की प|ी रणजीत कौर के बयानों के आधार पर मृतक के रिश्तेदारों जगदेव सिंह हरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह गांव आशिएके के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में रणजीत कौर ने बताया कि उसके पति साहिब सिंह को साइप्रस भेजने के लिए उसके ममेरे भाइयों जगदेव हरदेव ने पांच लाख रुपए लिए थे। साहिब सिंह ने अपनी जमीन बेचकर डेढ़ लाख रुपए इन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने ना तो ओर पैसों की मांग की और ना ही उसके पति को साइप्रस भेजने की कोई कार्यवाही शुरू की। जब उसके पति ने अपने डेढ़ लाख रुपए वापस मांगने शुरू किया तो आरोपी पैसे देने से मुकर गए। रणजीत कौर ने बताया कि इस संबंध में साहिब सिंह ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दे रखी है और यह मामला ईओ विंग में विचाराधीन है।

डीएसपी जीरा द्वारा इस मामले के हल के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले ही साहिब सिंह ने पैसे ना मिलने से दुखी होकर घर में पड़ी कोई जहरीली चीज खा ली जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना सदर जीरा के एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।