- Hindi News
- बोर्ड के नियम अकालियों पर नहीं, भाजपा, कांग्रेस पर लागू
बोर्ड के नियम अकालियों पर नहीं, भाजपा, कांग्रेस पर लागू
आठ वार्डों के लिए दाखिल हुए 44 नामांकन
कैंटबोर्ड के चुनावों से पहले होने वाले नामांकनों में बेशक बोर्ड द्वारा चुनावी नियमों को लागू करवाने के लिए पूरी सख्ती की गई थी। लेकिन एन मौके पर उम्मीदवारों के समर्थकों ने इसे ठेंगा दिखाते हुए अपनी मनमर्जी की। शुक्रवार को जैसे ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई तो रिटर्निंग अधिकारी के हुक्मों मुताबिक बोर्ड के मुख्य गेट को बंद किया गया था और नॉमिनेशन भरने वाला प्रत्याशी सिर्फ पांच सदस्यों के साथ ही अंदर सकता था। लेकिन जैसे ही अकाली विधायक जोगिन्द्र सिंह जिंदू अकाली दल के प्रत्याशियों के साथ काफिला लेकर बोर्ड कार्यालय पहुंचे तो बोर्ड का गेट खोल दिया गया और सभी लोग बोर्ड आॅफिस में घुस गए।
फिर रिटर्निंग अधिकारी के रूम में, वहां भी नेताओं के सभी समर्थक कैमरामैन अंदर गए, लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अकालियों के बाद भाजपाई नेता रैली लेकर बोर्ड के बाहर आएं तो सभी गेट बंद रहे और रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में फिर से सिर्फ पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी गई।
कुछ ऐसा ही नजारा कांग्रेसियों के आने पर भी देखने को मिला। रिटर्निंग अधिकारी वाईएस गिल्ल ने बताया कि बोर्ड के नियम सभी के लिए एक है। उन्होंने माना कि कुछ लोग नियमों तोड़ जरूरत से ज्यादा अंदर घुस आए थे, लेकिन यह सब गेट पर ड्यूटी देने वाले लोगो की कोताही के कारण हुआ है।
अकाली-भाजपा में दिखा मतभेद
नॉमिनेशनके दौरान अकाली दल बादल भारतीय जनता पार्टी द्वारा अलग-अलग जलसे निकाल अपने कैंडीडेट लेकर बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर दोनों पार्टी के नेताओं के बीच तकरार खुलकर जगजाहिर हो गई। पहले अकाली विधायक जोगिन्द्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर अपने दो बेटों सुरिन्द्र सिंह बब्बू, रोहित डब्बू सुनील गोयल शीला के साथ पहुंचे तो दूसरी तरफ भाजपा के जिला प्रधान जुगराज सिंह अपने प्रत्याशियों नवनीत ठाकुर टिक्का, गोबिंद राम, राहुल तेजी बग्गा मनजीत कौर के साथ पहुंचे। सबसे मजेदार पहलू यह है कि अकाली दल भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। इतना ही नहीं एक वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़ अकाली दल ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह संधू बबल स्वयं भाजपाइयों के साथ प्रत्याशियों को फार्म भरवाने लाए। भाजपा अध्यक्ष जुगराज सिंह कह