पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधार देने से मना करने पर पीटा

उधार देने से मना करने पर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमावर्तीगांव गट्टी राजोके के एक दुकानदार ने जब ग्राहक को उधारी देने से मना किया तो उसे ग्राहक एवं उसके परिजनों की मारपीट का शिकार हो भुगतना पड़ा।

पुलिस को दी शिकायत में मारपीट का शिकार हुए युवक बिट्टू पुत्र करतार ने बताया कि कुछ दिन पहले बलजीत सिंह उसकी दुकान से 60 रुपए का सामान उधार में ले गया था। वीरवार की रात वह पुन: दुकान पर उधार सामान लेने आया। उसने पिछले पैसे चुकाए बिना नया उधार देने से मना किया तो बलजीत सिंह, उसका पिता कश्मीर सिंह, चाचा सुरजीत सिंह, मां संतोष उसकी दुकान पर गए और उससे मारपीट की। थाना सदर के एससआई सतपाल सिंह ने बताया कि चारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिरोजपुर | एकयुवक से मारपीट कर उससे नकदी छीन ले जाने वाले पांच आरोपियों पर थाना सिटी जीरा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की शाम रेलवे रोड पर घटित हुई। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवक लखविन्द्र सिंह पुत्र रछपाल सिंह गांव सुक्खेवाला ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह पैदल अपने गांव की ओर जा रहा था तो गुरमेल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अमन नगर जीरा एवं उसके चार अज्ञात साथियों ने उसे बीच रास्ते घेर लिया। सभी आराेपियों ने उससे मारपीट की और उससे सात हजार रुपए नकदी छीन ले गए। एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि गुरमेल सिंह एवं उसके चार साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।