- Hindi News
- स्कूल में स्टूडेंटों ने लगाए पकवानों के स्टॉल
स्कूल में स्टूडेंटों ने लगाए पकवानों के स्टॉल
शुक्रवारको चर्च रोड पर स्थित अभिनंदन मॉडल स्कूल में वार्षिक फेट मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चेयरमैन संजय और मोहिन्द्र कुमार जैन ने किया। मेले मेें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए हुए थे। विद्यार्थियों ने कई तरह की गेम्स भी खेली और स्पेशल तौर पर डीजे डांस, हार्स राइडिंग का भी प्रबंध थे। विद्यार्थियों ने अभिभावकों ने इस मेले का खून आनंद उठाया।
बच्चों ने अपने हाथों से गोल गप्पे, दही भले, पीजा, कॉफी, बनारसी पान, टिक्की, समोसे इत्यादि बनाए। संजय जैन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करवाने से विद्यार्थियों में ऑल राउंडर बनने की भावना पैदा होती है। शिक्षा के साथ फैट मेले लगाने से सभी को मनोरंजन करने का भी मौका मिलता है। अध्यापकों द्वारा भी विशेष तौर पर विद्यार्थियों के सहयोग से प्रदर्शनी सजाई गई। इस अवसर पर नीरू जैन के अलावा सतनाम कौर, दलजीत कौर, नेहा, कोमल, गुरप्रीत कौर, मनीशा, मनजीत, रीचा शर्मा भी उपस्थित थे।
मेले का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन संजय स्टॉफ सदस्य।
विद्यार्थियों ने अपने हाथो से बनाए विभिन्न तरह के व्यंजन