पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब का सामूहिक शांति महायज्ञ समारोह रविवार को

क्लब का सामूहिक शांति महायज्ञ समारोह रविवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लावारिसशवों की वारिस बन उनका दाह संस्कार करने वाली नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था फिरोजपुर वेलफेयर क्लब सामूहिक शांति महायज्ञ समारोह रविवार को मनाया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष बबलजीत सिंह, महासचिव कुलदीप मैनी एवं पदाधिकारियों प्रवीण मल्होत्रा, अरुण शर्मा, पृथ्वी राज मोंगा, रमनदीप सन्नी ने बताया कि वर्ष 2014 के दौरान क्लब द्वारा जिन अज्ञात शवों के दाह संस्कार किए गए हैं। आत्मिक शांति को सामूहिक शांति पाठ एवं हवन यज्ञ क्लब कार्यालय में करवाया जा रहा है। इस समारोह में डीसी डीपीएस खरबंदा मुख्यातिथि होंगे, जबकि वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ रमेश लाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंच रहे हैं। सुबह 11 से 12 बजे तक शांति यज्ञ एवं हवन होगा, दोपहर 1 बजे तक क्लब की गतिविधियों बताने संबंधी समारोह होगा।