- Hindi News
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की क्लीपिंग से बनी डाक्यूमेंट्री दिखाई
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की क्लीपिंग से बनी डाक्यूमेंट्री दिखाई
जिलाप्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत वीरवार की रात शहीद ऊधम सिंह चौक में बड़ी स्क्रीन लगाकर इस अभियान के तहत क्लिपिंग एकत्रित कर बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, डीसी डीपीएस खरबंदा, एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा विशेष रूप से पहुंचे। संबोधन में शर्मा एवं खरबंदा ने कहा कि समाज में नैतिक कदरों कीमतों में गिरावट के कारण लड़कियों की गिनती निरंतर कम होती जा रही है।
लोगों में बेटियों को बचाने एवं इनकी सुरक्षा यकीनी बनाने की जागरुकता पैदा करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार करवाई गई है, जिसे पूरे जिले में दिखाया जाएगा।
इसके अलावा शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय के ऊपर इसी अभियान को दर्शाता एक बड़ा गुब्बारा हवा में लटकाया गया, जिससे रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को जिले में चल रहे अभियान के बारे में जागरूक किया जा सके।
चार साहिबजादे फिल्म देखने पहुंचे विद्यार्थी।
जागरुकता के लिए हवा में गुब्बारा छोड़ते प्रशासनिक अधिकारी।
वीरवार की रात ऊधम सिंह चौक पर डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के अवसर पर शामिल कमल शर्मा, डीपीएस खरबंदा एवं अन्य नेता।
फिरोजपुर|जिला प्रशासनने सरकारी सीसै स्कूल, सरकारी कन्या सीसै स्कूल, सरकारी सीसै स्कूल नूरपुर सेठां, सरकारी सीसै स्कूल रूकना बेगू और सरकारी सीसै स्कूल फत्तूवाला के सभी विद्यार्थियों को चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई। डीसी खरबंदा ने कहा कि इस फिल्म का निर्माण पंजाब के बहुमूल्य इतिहास और कुर्बानी के जज्बे को ध्यान में रखकर किया गया है। गुरुओं के इतिहास के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करने के लिए उन्हें यह फिल्म अवश्य दिखानी चाहिए, इसी सोच के साथ प्रशासन ने सरकारी सीसै स्कूल के सभी छात्रों को थिएटर में चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई।