- Hindi News
- साइंस प्रदर्शनी में फिरोजपुर के नाम पांच ईनाम
साइंस प्रदर्शनी में फिरोजपुर के नाम पांच ईनाम
रोपड़में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिला फिरोजपुर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड पांच ईनाम अपने नाम किए हैं। डीईओ जगसीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 330 मॉडल रखे गए थे।
जिला साइंस सुपरवाइजर दविन्द्र नाथ के नेतृत्व में गई फिरोजपुर की टीम में शामिल सरकारी सीसै स्कूल आरिफके ने पहला ईनाम, सरकारी ब्वॉयज सीसै स्कूल, सरकारी सीसै स्कूल सांदे हाशम और सरकारी कन्या सीसै स्कूल गुरुहरसहाय की टीमों ने तृतीय स्थान हासिल किए।
जिला फिरोजपुर द्वारा किए गए प्रदर्शन के फलस्वरूप जिला साइंस सुपरवाइजर दविन्द्र नाथ शर्मा को भी समारोह में विशेष सम्मान मिला। राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा द्वारा विजेताओं का सम्मान किया गया।
जिले की टीम में साइंस अध्यापक कमल शर्मा, रेनू विज्ज, उमेश कुमार, गुरमीत सिंह, संदीप सिंह, कमल गोयल बच्चों को लेकर गए थे। टीम के लौटने पर शिक्षा विभाग अधिकारियों एवं अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।
शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा से सम्मानित प्राप्त करती जिला फिरोजपुर की टीम।