निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण
फिरोजपुर|पंजाब सरकारकी ओर से गांव मोहकम खां वाला में निर्माणाधीन सरकारी डिग्री कॉलेज का शु्क्रवार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने निरीक्षण किया। डीसी डीपीएस खरबंदा के साथ निरीक्षण करने पहुंचे शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सीमावर्ती नगर फिरोजपुर को दिए गए इस तोहफे से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा। कॉलेज निर्माण पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और इसका निर्माण वर्ष 2015 में मुकम्मल हो जाएगा। डीसी खरबंदा ने बताया कि निर्माण कार्य 25 फीसदी मुकम्मल हो चुका है और बकाया काम युद्धस्तर पर जारी है। शहीद भगत सिंह स्टेडियम के साथ हॉकी एस्ट्रोट्रफ का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, भाजयुमो अध्यक्ष जिम्मी संधू उनके साथ थे।