पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंज प्यारों ने निकाला नगर कीर्तन

पंज प्यारों ने निकाला नगर कीर्तन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबाजीवन सिंह के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा साहिब द्वारा बठिंडा रोड पर पंज प्यारों की अध्यक्षता में नगर कीर्तन निकाला गया। बाबा जसपाल सिंह की अध्यक्षता में यह नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह से शुरू हुआ।

नगर कीर्तन दौरान रागी ढाडी जत्थे द्वारा बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह कीर्तन बठिंडा रोड से होता हुआ गुरुद्वारा तरनतारण साहिब, गांव संगूधौन, थांदेवाला, चढेवान, चौंतरा, लुबानियांवाली, बूढ़ा गुरुद्वारा जीटी रोड फिरोजपुर से होते हुए वापिस मुक्तसर में पहुंचा। इस अवसर शिअद के सर्कल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बिट्टू, चन्न सिंह, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, रूडा सिंह, बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, सरबजीत सिंह, छिंदर कौर धालीवाल, सोनू बहिल, जगसीर सिंह, बग्गा सिंह, फूल चंद सुखदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।

नगर कीर्तन की अध्यक्षता करते हुए पंज प्यारे।