पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अॉफर का लालच देकर लोगों को ठग रही हैं चिटफंड कंपनियां

अॉफर का लालच देकर लोगों को ठग रही हैं चिटफंड कंपनियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेन्द्र मल्होत्रा|फिरोजपुर

देशके विभिन्न प्रांतों से मल्टीस्टेट सोसाइटियां बनाकर इन दिनों पंजाब के करीब सभी जिला हेडक्वार्टरों पर कार्यालय खोल कर भोले भाले लोगाें को लुभावने स्कीम एवं मोटी ब्याजों का लालच देकर करोड़ों रुपए इकट्‌ठे किए जा रहे हैं। उधर राज्य के वित्त मंत्री परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने बताया कि पंजाब में कोई भी चिटफंड कंपनी रजिस्टर्ड नहीं है। ढींडसा ने कहा कि जल्द ही पंजाब के लोगों को इन कंपनियों के प्रति जागृत करने के लिए जिला हेडक्वार्टरों पर सेमिनार लगाएंगे। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने चंडीगढ़ में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की राज्य स्तरीय कोआर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्षता करते हुए कहा है कि पंजाब में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रही गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही होगी। मुख्य सचिव की इस बैठक में आरबीआई के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि दो प्रकार की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां पंजीकृत की जाती हैं जिसके तहत ए-कैटेगरी की कंपनियां लाेगों से जमा राशि ले सकती हैं, जबकि कैटेगरी बी की कंपनियां लोगों का पैसा जमा नहीं कर सकतीं। लेकिन पंजाब में इस समय हालात यह हैं कि यहां चिटफंड कंपनियों के अलावा तरह तरह की स्कीमें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, किराना आइटम, टीवी, फ्रिज, कार चिटफंड कंपनियों के माध्यम से बेचने का धंधा खुलेआम हो रहा है। जिला फिरोजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हालात ऐसे बने हुए हैं कि कुछ ही दूरी पर चिटफंड कंपनी अथवा मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के बोर्ड नजर आना आम बात है। इससे पहले भी शहीदों के शहर से कई चिटफंड कंपनियां लोगों के पैसे लेकर फरार हो चुकी हैं और लोग अपने पैसों के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। उधर भास्कर द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से आरटीआई एक्ट के तहत मांगी गई जानकारी में आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि कोई भी नॉन बैंकिंग कंपनी लोगों से एफडीआर, आरडी एवं अन्य स्कीमाें के नाम पर पैसे इकट्‌ठे नहीं कर सकती।

^ फिरोजपुर में इतनी कंपनियां कहां हैं। उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया तो कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार सबके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हाेगी। डीपीएसखरबंदा, डीसी