जेल में कैदी कर रहे हैं मोबाइल से बातें
केन्द्रीयजेल फिरोजपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशा नेेटवर्क की आईजी बठिंडा रेंज परमराज सिंह उमरानंगल के आदेशों पर हुई जांच के बाद एक के बाद एक कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।
अब डीआईजी फिरोजपुर रेंज ने इसी जेल में प्रशासन की नजरों में धूल झोंक चल रहे मोबाइल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डीआईजी की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने कैदियों को मोबाइल सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जतिन्द्र सिंह अनुसार डीआईजी द्वारा दिए गए शिकायत पत्र क्रमांक 8443-45-एफआर सिक्योरिटी के तहत बताया गया है कि जेल में बंदियों द्वारा मोबाइल का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है और जेल में बंद कैदियों एवं हवालातियों को कुछ बाहरी लोगों द्वारा सिम कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं।
पुलिस की जांच में पाया गया कि परमजीत कौर प|ी बलजीत सिंह गांव मत्तड़ उत्ताड़ थाना ममदोट, सुखविन्द्र कौर प|ी रसाल सिंह गांव कटोरा और जगजीत सिंह पुत्र जुगराज सिंह गांव लोंगोदेवा द्वारा अपने नाम पर सिम कार्ड जारी करवा भीतर सप्लाई करते हैं। तीनों पर केस कर गिरफ्तारी काेे छापेमारी की जा रही है।
फिरोजपुर में बुधवार को बंदियों की मुश्किलें दूर करने का निर्देश देते सेेशन जज।
सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण
फिरोजपुर | जिलाएवं सेशन जज विवेक पुरी ने बुधवार केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव-कम-सीजेएम मदन लाल ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जेल बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। सेेशन जज ने जेल के विभिन्न वार्डों के अलावा अस्पताल का विशेष निरीक्षण किया गया और वहां बंदियों को प्रदान की जा रही सेहत सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मीडीएटर राजन औल, मीडीएटर जगदीप सिंह कम्बोज, एडवोकेट दमनप्रीत कौर इत्यादि थे।