10 ग्राम हेरोइन समेत दो गिरफ्तार
फिरोजपुर |सीआईए स्टॉफकी पुलिस ने हेरोइन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस ने थाना कुलगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में रहे दो लोगों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 6 ग्राम हेरोइन समेत पकड़े गए आरोपी की पहचान नछत्तर सिंह उर्फ मत्ता पुत्र बलवीर सिंह बस्ती जोगिन्द्र सिंह वाली मल्लांवाला के रूप में जबकि 4 ग्राम हेरोइन समेत पकड़े गए आरोपी की पहचान जुगराज सिंह उर्फ राजा पुत्र बलवीर सिंह वासी मल्लांवाला के रूप में हुई है। उन्हाेंने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पूछताछ का क्रम जारी है।