- Hindi News
- जनगणना में अच्छी सेवा के लिए डीसी सम्मानित
जनगणना में अच्छी सेवा के लिए डीसी सम्मानित
मुक्तसर | भारतीयजनगणना -2011 दौरान शानदार सेवाएं देने के लिए भारत सरकार ने मुक्तसर के उपायुक्त जसकिरन सिंह अतिरिक्त उपायुक्त जनरल कैप्टन करनैल सिंह को शानदार सेवाएं देने के लिए बुधवार को ‘प्रेेजीडेंट ऑफ इंडिया सिल्वर मेडल’ ‘सम्मान सटिर्फिकेट’ देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनको चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के लाय आडीटोरियम में हुए एक समागम दौरान पंजाब के मुख्य मंत्री परकाश सिंह बादल ने दिया। उन्होंने 2011 में भारत की जनगणना के कार्य को सुचारू ढंग से कामयाब बनाने में फिरोजपुर जिले में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिस कारण भारत सरकार द्वारा उनकी इस पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। इसी तरह इस समय जिला श्री मुक्तसर साहिब में इस समय बतौर अतिरिक्त उपायुक्त जनरल सेवाएं निभा रहे कैप्टन करनैल सिंह को भी भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार से नवाजा गया। (जसकरन)
मुक्तसर के उपायुक्त जसकरण सिंह मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से पुरस्कार प्राप्त करते हुए।