पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई सेवक पर फायरिंग कर भागे बाइक सवार, जख्मी

सफाई सेवक पर फायरिंग कर भागे बाइक सवार, जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूहीचौक के समीप वीरवार को नगर काउंसिल के सफाई सेवक को जान से मारने की नीयत से किन्हीं अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उस पर फायरिंग की, लेकिन हमले में वह बाल-बाल बच गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमरजीत पुत्र फकीर चंद निवासी बस्ती भटि्टयां वाली ने बताया कि उसकी ड्यूटी चूही चौक एवं आसपास बाजारों में सफाई पर लगी है। वीरवार प्रात: 5 बजे वह अपनी ड्यूटी पर गया और काम कर रहा था कि कुछ देर बाद लाल रंग की बाइक पर आए तीन युवकों ने बंदूक निकाली और उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अमरजीत ने बताया कि वह गोली से तो बच गया, लेकिन गोली के कुछ छर्रे उसकी गर्दन एवं कंधे पर लगे हैं। गोली लगते ही वह तड़प कर चिल्लाने लगा, तो हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अमरजीत ने पुलिस को दिए बयानों मे बताया कि कुछ माह पहले उसका बस्ती में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके निपटारे के लिए उसने विक्की बिल्ला पुत्र सतपाल निवासी शांति नगर को बुलाया था। तब तो बात नहीं निपटी, लेकिन बाद में उसने विरोधी गुट से राजीनामा कर लिया था। एसएचअो सिटी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अमरजीत पर विक्की, बिल्ला एवं बिल्ला के बेटे सूरज ने इसलिए हमला किया था कि अमरजीत ने उनसे बिना पूछे राजीनामा कर लिया था। घटनास्थल पर जाकर जांच के पश्चात तीनों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।