पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्ट्रॉनिक शाॅप में चोरी, पर्चा दर्ज

इलेक्ट्रॉनिक शाॅप में चोरी, पर्चा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | किन्हींअज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सेंधमारी कर हजारों का सामान चुरा लिया। घटना ममदोट में दुर्गा मंदिर के समीप स्थित दुकान पर घटित हुई। पुलिस को दी गई शिकायत में दुकान के मालिक तरसेम लाल पुत्र प्यारे लाल ने बताया कि 23 सितम्बर को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया, बुधवार सुबह उसे किसी ने ताले टूटे होने की सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में दुकान के भीतर चैक किया गया तो दो एलईडी, चार होम थिएटर, चार प्रेस, दो कूलर मोटरें एवं 2000 रुपए की नकदी गायब थी। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि दुकान से नकदी सहित करीब 49000 रुपए का सामान चोरी हुआ है और अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करने के पश्चात उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।