- Hindi News
- एनजीओ ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
एनजीओ ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
बलॉकफिरोजपुर एनजीओ कोआॅर्डीनेशन कमेटी द्वारा जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ राहत सामग्री का ट्रक वीरवार सुबह रवाना किया। ट्रक रवाना करने की रस्म एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा ने अदा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। किसी मानव पर आई आपदा में उसका बढ़ चढ़कर सहयोग करना ही मानवता है। इस अवसर पर ब्लॉक कोआॅर्डीनेशन कमेटी अध्यक्ष इन्द्र सिंह गोगिया, अशोक बजाज, नंद किशोर, एसी चावला, महिन्द्र पाल बजाज, हरभजन चावला, हरीश मोंगा, एमआर आनंद, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, पूर्ण सिंह, प्रीत इन्द्र सिंह प्रिंसिपल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का ट्रक रवाना करते एसडीएम संदीप सिंह।