पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनेगा भगत सिंह का जन्मदिन

धूमधाम से मनेगा भगत सिंह का जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। शहीद-ए-आजमभगत सिंह का जन्मोत्सव समारोह नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रशासन के सहयोग से श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। एडीसी अमित कुमार ने वीरवार विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मीटिंग को सं‍बोधित करते हुए कहा कि शहीद के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 28 सितम्बर सुबह 9 बजे गुरुद्वारा सारागढ़ी में सुखमनी साहिब पाठ के भाेग डाले जाएंगे जिसके पश्चात मोटरसाइकल मार्च नगर से निकाला जाएगा जो हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पहुंचेगा। हुसैनीवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की पार्टी द्वारा तमाशा हिन्दोस्तानी, मिट्‌टी रूदन करे, बुत्त जाग पेया, इन्कलाब-जिन्दाबाद नाटकों का मंचन किया जाएगा। शहीदी स्मारक पर रक्तदान कैंप, पुस्तक प्रदर्शनी, ट्रैफिक नियमों की प्रदर्शनी इत्यादि लगाई जाएंगी।