- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, अनुयािययों ने फूल बरसाए
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, अनुयािययों ने फूल बरसाए
महाराजअग्रसेेन जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार बांसल ने मुख्यातिथि और बृजभूषण मित्तल ने कार्यक्रम अध्यक्ष के तौर पर हिस्सा लिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से रामबाग योगा ग्राउंड में एक समारोह का आयोजन किया गया।
अग्रवाल परिवार के बच्चों द्वारा धर्म संस्कृति पर आधारित अनेकों नाटक गीत पेश किए। जिसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। महाराज अग्रसेेन के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के बाद ध्वजा रोहण किया गया अौर ब्राह्मणों ने विधिपूर्वक कलश पूजन करवाया। उसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। रामबाग से शुरू होकर यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस आरंभ स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार आैर जलपान के स्टॉल लगाकर यात्रा का स्वागत हुआ तो कुछ दुकानदारों ने पुष्प वर्षा भी की। ढोल नगाड़ों की थाप के साथ महाराज अग्रसेेन के स्वरूप को नगर भ्रमण करवाया गया।
मुख्यातिथि अशोक बांसल ने कहा कि अग्रसेन जी ने भारत को एक बनाने का नारा दिया था और सम्मेलन उन्हीं के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद की सेवा करना इंसान का सबसे बड़ा फर्ज होता है। इस अवसर पर हरीश गाेयल, प्रवेश बांसल, लालचंद गोयल, अनिल सांघी, मुकेश, अरूण, बालकृष्ण, अमित गर्ग, पियूष बांसल, इन्द्रसेेन, विनोद बांसल, पवन भी उपस्थित थे।
महाराजा अग्रसेन चौक पर जयंती मनाने पहुंचे अग्र बंधू।
फिरोजपुर में वीरवार को शोभायात्रा में शामिल अग्र बंधू।