- Hindi News
- इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ मना शहीद ए आजम का जन्मदिन
इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ मना शहीद-ए-आजम का जन्मदिन
फिरोजपुरमें रविवार का दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित रहा। प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहीद-ए-आजम की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिले में कहीं धार्मिक समारोह, कहीं जागरुकता रैली निकलकर युवाओं को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समाधि स्थल हुसैनीवाला में लोगों श्रद्धांजलि अर्पित किए। फिरोजपुर के समीप हुसैनीवाला अंतरराट्रीय सीमा पर भगत सिंह एवं साथियों राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त का समाधि स्थल भी बना हुआ है।
युवाओंमें नशे के खिलाफ जगाई अलख: नौजवानोंखोखला कर रही नशाखोरी के खात्मे के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने रविवार मोटरसाइकल से जागरुकता रैली निकाली। रैली को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। पंजाब भाजयुमो अध्यक्ष मोहित गुप्ता जिला भाजयुमो अध्यक्ष जिम्मी संधू के नेतृत्व में निकली यह रैली विभिन्न सड़काें, बाजारों, गांवों से होती हुई हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पहुंची।
नोट- इस समाचार से सम्बन्धित फोटो 28-एफजैडआर-13 भेजी जा रही है।
शहीदीस्थल पर हुआ समागम: जिलाप्रशासन के सहयोग से शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु सोसाइटी समेत विभिन्न संगठनों ने गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में सुखमणि साहिब का भोग डाला। जिसके बाद केसरी पगड़ी पहन युवा शक्ति ने रैली निकाली। जिसेे हरी झंडी देने की रस्म डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने अदा की। समागम में कलाकारों ने शहीदोंं पर आधारित गीत गाकर उनकी यादें ताजा कर दी। संधू ने बताया कि इस मौके पर रक्तदान चेकअप कैंप भी लगाया गया और शहीदो के जीवन पर कई नाटक भी खेले गए।
समानअधिकार के लिए दी थी कुर्बानी : अखिलभारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन ने मरखाई में शहीद का जन्मदिन मनाया गया। भजन सिंह मरखाई ने कहा कि शहीदों ने एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए कुर्बानी दी थी जिसमें जात-पात, ऊंच-नीच ना हो और हर भारतीय को समान अधिकार प्राप्त हों। लेकिन वास्तविकता इससे परे है।
इंडियास्पोर्टस संघ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि: इंडियास्पोर्टस संघ ने हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर प्रधान विक्रमजीत सिंह की अध्यक्षता में केसरी पगड़िया पहन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। विक्रमजीत सिंह युवा शक्ति को नशों से दूर रहने का संकेत दिया जा रहा है।
भाविप ने