पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर कब्जे की कोशिश, केस

जमीन पर कब्जे की कोशिश, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|एक महिलाकी कृषि योग्य भूमि पर कब्जे की कोशिश करने के आरोप में थाना ममदोट पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। एएसआई सुरेश कुमार अनुसार बलदेव सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी घल्लकलां जिला मोगा ने जिला पुलिस को लिखित शिकायत दे आरोप लगाए थे कि उसकी बेटी जसविन्द्र कौर विधवा धरमिन्द्र सिंह के नाम पर गांव लखेवाला में स्थित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जून 2014 में हरबंस कौर, सिमरणजीत सिंह उर्फ सुक्खा, सुखदेव सिंह और दीदार सिंह ने जबरी हल चलाना शुरू कर दिया। इस बाबत जब उन्हें पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआई ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।