- Hindi News
- पत्नी के बारे में गलत बोलने से रोका तो पीटा
पत्नी के बारे में गलत बोलने से रोका तो पीटा
फिरोजपुर|गांव केयुवकों की अोर से प|ी के संबंध में गलत बोलने का जब एक व्यक्ति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। घटना थाना जीरा के अंत्तगर्त पड़ते गांव सुक्खेवाला की है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोरा सिंह पुत्र सग्गा सिंह ने बताया कि उन्हीं के गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह और सुरजीत सिंह पुत्र साधा सिंह ने उसकी प|ी के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने एवं उसके भाई परमजीत सिंह ने उन्हें रोका तो समझने की बजाय उल्टा यह लोग उनसे मारपीट पर उतर आए। एएसआई गुरनेक सिंह ने बताया कि जोरा सिंह द्वारा अंकित दोनों आरोपियों पर केस किया।