तानों से तंग हो युवक ने की थी खुदकुशीेे
परिजनोंके तानों से दुखी होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह की जांच के बाद उसके भाई, भाभी समेत दो रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है। घटना 16 अगस्त को मुदकी के राम नगर में घटित हुई थी। वहां रहने वाले बलजीत सिंह ने जान दे दी थी। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक की मां मनजीत कौर ने बयान दर्ज करवाया था कि बलजीत सिंह से उसी का बेटा संदीप सिंह, बहु जसविन्द्र कौर, संदीप का ससुर हाकम सिंह और बिचौलिया गुरमुख सिंह मिल कर लड़ाई-झगड़ा करते थे, जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। अपनों ही की प्रताड़ना से तंग हो उसने आत्महत्या का कदम उठाया। एएसआई ने बताया कि मामले की गहन जांच के पश्चात चारों पर बलजीत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।